25 Apr 2024, 19:21:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

नक्सलियों को बोली नहीं गोलियों से देंगे जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2017 12:56PM | Updated Date: May 9 2017 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा के बुरकापाल में 24 अप्रैल को हुए बड़े नक्सली हमले के बाद माओवादियों को जड़ से उखाड़ने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में नक्सलियों के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और डीजीपी की बैठक बुलाई। 

उच्चस्तरीय मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और मुख्य सचिव विवेक ढांड शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री ने कहा नक्सली बंदूक के दम पर लोकतंत्र को दबा नहीं सकते। अब हमें आक्रामक रणनीति के साथ काम करना होगा। उन्होंने आगे कहा नक्सलियों ने अत्याचारों की सारी हदें पार कर दी हैं। नक्सलियों के आतंक के खात्मे के लिए पुलिस बल और केन्द्रीय सुरक्षा बलों को साथ मिलकर काम करना होगा। खुफिया विभाग को और ज्यादा एग्रेशन के साथ काम करना होगा। हथियारों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इससे नक्सली इन्हें लूटकर प्रयोग न कर पाएं। 2015 के मुकाबले 2016 में हमने ज्यादा नक्सलियों को मारा है, लेकिन अभी उनका पूरी तरह खात्मा होना बाकी है। जिन्हें ठोस रणनीति बनाकर जल्द ही जड़ से उखाड़ दिया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »