26 Apr 2024, 03:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

नक्‍सलियों के चंगुल से कनाडा के नागरिक को पुलिस ने छुड़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 7:19PM | Updated Date: Mar 29 2017 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्‍तीसगढ़।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से गायब कनाड़ा के नागरिक जॉन को पुलिस ने नक्सलियों के कब्जे से मुक्त करवा लिया है।
 
राज्य के पुलिस महानिदेशक(नक्सल आपरेशन) डी.एम.अवस्थी ने आज शाम यहां इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कनाडाई नागरिक को पुलिस सुकमा जिला मुख्यालय लेकर पहुंच रही है। पुलिस को यह नागरिक जिले के अलर्मपल्ली के जंगलों में मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कनाडा मूल का यह नागरिक पूरी तरह से सुरक्षित है। 
 
कनाडा का नागरिक जॉन गत 14 मार्च के मुम्बई से साइकिल से निकला था और 27 मार्च को राज्य के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा पहुंचा था। वह इसके बाद किस्टाराम थाना क्षेत्र से गायब हो गया था। बताया गया कि उसे नक्सलियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। लगातार पुलिस के दबाव तथा उससे बातचीत के बाद नक्सलियों ने उसे छोड़ दिया।

उधर विपक्ष ने जॉन को लेकर विधानसभा में किया हंगामा 
 छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने कनाडाई नागरिक जॉन के राज्य के सुकमा जिले से गायब होने के मामले को विधानसभा में उठाया। विपक्ष ने इस मुद्दे को गंभीर मामला बताते हुए सरकार से जल्‍द से जल्‍द उसे खोजने को कहा।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »