19 Apr 2024, 17:21:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

भिलाई में बनेगी भगत सिंह की सबसे बड़ी प्रतिमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 2:47PM | Updated Date: Mar 25 2017 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्‍तीसगढ़। छत्‍तीगढ़ के भिलाई में भगत सिंह की देश में सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएंगी। शहीद दिवस के दिन जिले के महापौर देवेन्‍द्र यादव ने संजय नगर तालाब के उद्यान परिसर में 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने का ऐलान किया। बता दें कि, इस समय देश में भगत सिंह की सबसे बड़ी प्रतिमा लोकसभा परिसर में है। जो कि 19.5 फीट की है। 

महापौर ने बताया कि जो प्रतिमा जिले में लागई जाएगी। वह देश की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। इसके निर्माण पर निगम 19 लाख 50 हजार रूपए खर्च करेगा। देवेन्द्र यादव ने बताया कि शहीद भगत सिंह को युवा अपना आदर्श और प्रेरणास्रोत मानते हैं। भिलाई में ऐसी ही महान विभूतियों के सम्मान में भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

जिले के संजय नगर तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ ही 19.50 लाख रुपए की लागत से भगत सिंह की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि उक्त प्रतिमा देश की सबसे बड़ी भगत सिंह की प्रतिमा होगी। प्रतिमा स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान के लिए कलेक्टर को पत्र भेजने का संकल्प पूर्व में ही एमआईसी में पारित किया गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »