20 Apr 2024, 07:20:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

पीडीएस व्‍यवस्‍था जानने के लिए योगी भेजेंगे छत्‍तीसगढ़ अपनी एक टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 4:18PM | Updated Date: Mar 24 2017 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्‍तीसगढ़। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (पीडीएस) एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीद की व्यवस्था को देखने के लिए जल्द ही यूपी से एक अध्ययन दल को यहां भेजेंगे।
 
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को योगी ने छत्‍तीगढ़ के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह को फोन किया और उनसे देशभर में सबसे सराहनीय सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (पीडीएस) एवं समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ की धान खरीद की व्यवस्था को देखने के लिए मंत्री के नेतृत्व में दो वरिष्ठ अधिकारियों के एक अध्ययन दल भेजने की जानकारी दी। साथ ही सरकार से इस दल को पूरा सहयोग करने का अनुरोध किया।
 
मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने योगी को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने पर फिर बधाई दी,और उन्हे धान खरीद सहित राज्य में चल रही देश भर में सराही गई कई योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार धान खरीद ही नही बल्कि अन्य योजनाओं के बारे में भी जो जानकारी और सहयोग उत्तरप्रदेश सरकार मांगेंगी उसे दिया जायेगा।
 
उन्होने योगी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने के लिए भी आमंत्रित किया,जिसे योगी ने स्वीकार कर लिया। बता दें कि योगी के मुख्यमंत्री डॉ सिंह काफी अच्छे सम्बन्ध रहे है,और योगी राज्य के दौरे पर भी आते रहे है। डॉ सिंह ने योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। छत्‍तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री ने इसके तुरंत बाद मुख्य सचिव को उत्तरप्रदेश से आने वाले दल के लिए पूरी व्यवस्था करने तथा टीम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया।   
 
गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (पीडीएस) एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीद की व्यवस्था की देशभर में सराहना हुई है। बता दें कि प्रदेश की सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (पीडीएस) की उच्चतम न्यायालय भी सराहना कर चुका है। यहां की व्यवस्था को कई राज्य पहले ही अपना चुके है। राज्य में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य योजना की भी देशभर में सराहना हुई है। इसके तहत बगैर जाति, धर्म और आय के संबंधित सभी लोगों को 50 हजार रूपए प्रति वर्ष की मुफ्त चिकित्सा सुविधा स्मार्ट कार्ड के जरिए हासिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »