29 Mar 2024, 05:03:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुरक्षा बल के गश्‍ती दल ने बरामद किया कांकेर में बम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 5:06PM | Updated Date: Mar 20 2017 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्‍तीसगढ़। छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर किए हमलों के बाद से सुरक्षा बल सर्तक हो गए हैं। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान एक शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किया। बम मिलने की खबर के बाद से सुरक्षाबल सर्तक हो गए है। 
 
जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल और जिला बल के संयुक्‍त गश्‍ती बल ने बांदे थाना क्षेत्र के तहत कुरेनार एवं कान्‍हारगांव के बीच जंगलों से करीब आठ किलोग्राम का आईईडी बरामद किया। पुलिस को संदेह है कि इसे नक्‍सलियों ने गश्‍ती दल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था। 
 
अधिकारी ने कहा कि माओवादियों ने क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्‍फोटक रखा था। बम निष्क्रिय दस्‍ते की मदद से आईर्इडी को बाद में नष्‍ट कर दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »