20 Apr 2024, 01:18:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

पिता के शव को बाइक पर बांधकर किया 22 किमी का सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2017 1:47PM | Updated Date: Feb 13 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांकेर। छत्तीसगढ के कांकेर जिले में एक बेटे द्वारा अपने पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए लगभग 22 किलोमीटर दूर बाइक पर बांधकर ले जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 160 किमी दूर इरपानार इलाके के ग्राम पीवी निवासी महादेव मंडल (78) शनिवार को अपने घर में संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला।

उसके पुत्र अमल मंडल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने पुत्र को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदे स्वास्थ्य केन्द्र लाने को कहा। पुत्र ने पिता के शव को बांदे उपस्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वाहन नहीं मिला, जिसके बाद वह खुद पिता के शव को बाइक पर बांधकर बांदे उपस्वास्थ्य केन्द्र ले कर गया। अमल शव को बाइक पर रखकर जब बांदे पहुंचा तो शाम हो गई थी

जिसके कारण शनिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद ग्राम पीवी ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन की व्यवस्था की। बांदे उपस्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक गौतम व्यापारी ने शव को मोटरसाइकिल पर लाए जाने की जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शव वाहन की व्यवस्था की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »