25 Apr 2024, 19:49:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

नक्सलियों ने वाहनों में लगाई आग, कई वाहन जलकर खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2017 1:29PM | Updated Date: Jan 7 2017 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांकेर। छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे नौ वाहनों में आग लगा दी। कांकेर पुलिस अधीक्षक एम एल कोटवानी ने बताया कि गोण्डादूर थाने के तहत महाराष्ट्र के पैण्डी गांव से छत्तीसगढ़ सीमा तक रोड निर्माण का काम चल रहा था। नक्सलियों ने रोड निर्माण बंद करने की धमकी दी थी।

जिसके तहत महाराष्ट्र के ठेकेदारो ने बिना बताये छत्तीसगढ़ सीमा में अपने वाहनों को रख दिया। तीस नक्सलियों ने शुक्रवार को रात आठ ट्रेक्टर और एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। कोटवानी ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस बल रवाना किया गया है।  

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »