26 Apr 2024, 00:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत, 5 अन्य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 3:16PM | Updated Date: May 24 2016 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई है तथा पांच अन्य घायल हो गए। 
  
कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि कांकेर जिले के आतुरगांव के करीब शादी समारोह से लौट रही बोलेरो जीप आज सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में जीप सवार चार महिलाओं की मौत हो गई है तथा चालक समेत पांच अन्य घायल हैं।
  
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले के लोग जीप में सवार होकर नारायणपुर जिले में स्थित बिजली पालकी गांव एक शादी में शामिल होने गए थे। आज जब वह वापस लौट रहे थे तब उनकी जीप आतुर गांव के करीब सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
  
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जीप की रफ्तार तेज थी और जब वह पेड़ से टकराई तब इसमें सवार चार महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
  
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल पांच लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »