20 Apr 2024, 17:16:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पोकलेन को आग के हवाले किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 2:55PM | Updated Date: Feb 19 2020 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले और दंतेवाड़ा जिले की सीमा कोड़ेनार थाना क्षेत्र के समीप रेल मार्ग पर चल रहे लाइन दोहरीकरण के कार्य को रोकने के इरादे से माओवादियों ने कुमार साद्रा के नजदीक आज आगजनी की। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस स्टेशन से 5 किलोमीटर की दूरी पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। माओवादियों ने यहां काम कर रहे मजदूरों को काम रोकने के लिए धमकाया और मौके से उन्हें भगा दिया। सुबह करीब 8 बजे पहुंचे 20 से 25 की संख्या में माओवादी हथियार लिए हुए थे। इन नक्सलियों ने मौके पर काम कर रही पोकलेन को आग के हवाले कर दिया, लंबे समय के बाद इस जगह पर माओवादियों की सक्रियता दोबारा दिखाई देने लगी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »