25 Apr 2024, 10:04:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कार शोरूम के गोदाम में भीषण आग, 5 कारें खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 12:46PM | Updated Date: Dec 12 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र में स्थित एक कार शोरूम के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गयी जिससे गोदाम में खड़ी पांच कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए और समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। इसी बीच आग ने नजदीक खड़े पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह जलकर नष्ट हो गए। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं लग सकी है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »