17 Apr 2024, 05:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सलियों को स्राइपर प्रशिक्षण के खुलासे के बाद पुलिस सतर्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 2:51PM | Updated Date: Nov 21 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्त्रीसगढ़ के बस्तर में लगातार कमजोर पड़ रहे नक्सली अब अपने लड़ाकों को अत्याधुनिक हथियार स्राइपर का प्रशिक्षण दे रहे हैं, इसका खुलासा होने के  बाद बस्तर पुलिस भी अर्लट हो गई है। बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक पी सुन्दर राज ने आज बताया कि नक्सली अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नए - नए पैंतरे अपना रहे हैं। इनमे गोरिला वार, मोबाइल वार व सोशल वार और नए हथियारों का प्रशिक्षण देना शामिल है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस ने एक नक्सली कैंप ध्वस्त किया था।
 
इसमें पुलिस के हाथ 40 पन्नों का नक्सली दस्तावेज हाथ लगा है, जिसमें नए लड़कों को स्राइपर का प्रशिक्षण देने की बात का खुलासा हुआ है। इससे बस्तर पुलिस भी अर्लट हो गई है और नक्सल आॅपरेशन में जाने वाले जवानों को सचेत रहने को कहा गया है। सुन्दर राज ने बताया कि स्राइपर काफी अत्याधुनिक हथियार है। इस गन से कैंप के बाहर मोर्चा संभालने वाले जवानों और ऑपरेशन के दौरान सर्चिंग में निकलने वाले जवानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सली इसका प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होने कहा कि किसी भी कीमत पर नक्सलियों को उनके नापाक मंसूबो में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »