25 Apr 2024, 22:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 12:19AM | Updated Date: Nov 17 2019 1:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस ने गांधी परिवार का विशेष सुरक्षा दस्ता (एसपीजी) हटाने के विरोध में आज केन्द्र के खिलाफ एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेताओं ने यहां कहा कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने का निर्णय गलत है।
 
उन्होंने कहा कि जिस परिवार के लोगों ने देश के लिए शहादत दी, ऐसे परिवार की सुरक्षा हटाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बदले और द्वेष की राजनीति कर रही है। युवा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद के नाम जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन पत्र सौंपा, जिसमें उनके द्वारा गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा वापस देने की मांग की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »