26 Apr 2024, 00:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:23AM | Updated Date: Nov 14 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज शाम पुलिस और नक्सलियों के मध्य हुयी मुठभेड़ में पुलिस ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि भेज्जी थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम गच्चनपल्ली के निकट जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
 
जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी अविलंब मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे तक हुयी मुठभेड़ के बाद अंतत: नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वे पहाड़ी व घने जंगल की आड़ लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। मौके से एक भरमार बंदूक तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »