19 Apr 2024, 11:37:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय का छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों ने किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 1:32AM | Updated Date: Nov 10 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनाीतिक दलों ने भी स्वागत किया है। भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक ने आज ट्वीट कर उच्चतम न्यायालय के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि हम सभी दिल से इस फैसले का स्वागत करते हैं।
 
इस निर्णय से ना किसी पक्ष की जीत हुई ना हार, अपितु यह निर्णय देश के साम्प्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज यहां कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का जो फैसला आया है, उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का हम आदर व सम्मान करते है।
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की कांग्रेस पार्टी पक्षधर है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक अजीत जोगी ने भी उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में जिस तरह से भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा, उसी प्रकार वहां भव्य मस्जिद का भी निर्माण कराया जाना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »