29 Mar 2024, 00:01:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मॉकड्रिक के अभ्यास के दौरान अचानक गोली चलने से जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 12:17PM | Updated Date: Nov 8 2019 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में कोंटा से सटे जंगल में केन्द्रीय सुरक्षा बल मॉकड्रिल के अभ्यास के दौरान अचानक गोली चल जाने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर रवाना किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल जंगल में माक ड्रील का आयोजन किया गया था। इस दौरान 12- 12 जवानों की दो टीम बनायी गयी थी, जिसमें एक टीम नक्सलियों की और दूसरी टीम जवानों की भूमिका में रही। अफसरों ने जवानों को पूरी तरह से हथियारों को खाली रखने के निर्देश दिये थे।
 
ताकि किसी प्रकार की कोई घटना ना हो। वहीं, फायरिंग के दौरान मुंह से आवाज निकलने के लिए भी कहा गया था। इस बीच एक जवान ने नक्सली बने नीलू की तरफ रायफल घुमाई और गोली मारने की हरकत की। जिस पर नीलू भी घायल होने की एक्टिंग करता हुआ गिर पड़ा। इसके बाद जमीन मे पड़े नीलू को उठाने के पहले एक और फायर किया  तो, अचानक उसकी रायफल से गोली चल गयी और नीलू के जबड़े से चीरते हुए गोली बाहर निकल गयी। घटना के बाद मॉकड्रिल बंद कर दी गयी। बटालियन के सीओ अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जायेगी। जिस जवान से गोली चली वह पहले भी मॉकड्रिल में शामिल हो चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »