23 Apr 2024, 18:11:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हाथी दांत की तस्करी में दो गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 5:23PM | Updated Date: Nov 7 2019 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने आज हाथी दांत के तस्करी के फिराक में खड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि बालको नगर थाना क्षेत्र के अजगर बहार गांव में हाथी दांत को बेचने के फिराक में खड़े गढ़ उपरोड़ा निवासी मोहन कंवर और श्यांग निवासी जोगेराम यादव को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से 25 सेंटीमीटर हाथी दांत बरामद किया गया है। हाथी दांत की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »