19 Apr 2024, 16:12:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : ठेकेदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 1:10PM | Updated Date: Oct 22 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व एक ठेकेदार की नृशंस हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संदीप सिंह की हत्या के आरोपी शंकर कुमार पासवास को पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर लिया है। शंकर ने चार दिन पूर्व संदीप की निर्मम हत्या कर उसके शव के तीन टुकड़े किए और बाद में शरीर के दो हिस्सों को एक मानसरोबर में फेंक दिया था। घटना के बाद पुलिस ने संदीप के अधटके शव को बरामद कर मामले की जांच आरंभ की और गोताखोर की मदद से शरीर के अन्य अंगों की मानसरोवर में तलाश शुरू की।
 
पुलिस जांच के दौरान शंकर पासवास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। शंकर ने बताया कि संदीप से वह काफी परेशान था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर शव के टुकड़े कर मानसरोवर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आरी, साइकल तथा शरीर के शेष भाग को जप्त कर आरोपी शंकर पासवान पतरापाली किरोड़ीमल मूल निवास झारखंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »