29 Mar 2024, 02:38:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भूपेश नसीहत रमन के कद को आंकने में समय नही गंवाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 7:57PM | Updated Date: Oct 14 2019 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह को लेकर दिए बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए उन्हें अपने पद की भाषा में गरिमा, संयम और मर्यादा का ध्यान रखने की नसीहत दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि बघेल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कद और पद को नापने की कोशिशों में वक्त जाया नहीं करें, बल्कि अपनी पार्टी के खत्म होते जनसमर्थन की  फिक्र करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  होने के नाते  डॉ. सिंह पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं, अपितु प्रदेश की जनता के दिलों में वे बसते हैं। पार्टी और जनता के सम्मान ने जो कद डॉ. सिंह को दिया है, उसे पद से नापने की कोशिश करके मुख्यमंत्री बघेल ने संकीर्ण नजरिए का परिचय दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »