29 Mar 2024, 15:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाने वाली बन चुकी है संस्था - रमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 7:31PM | Updated Date: Sep 18 2019 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाडा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल बेबुनियाद आरोप लगाने वाली संस्था बन चुकी है। डा. सिंह ने आज बचेली में दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव  में भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी के पक्ष में चुनावी सभा में कहा कि हमनें दंतेवाड़ा क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदली है।जनता पर हमारा पूरा भरोसा है और हम उनके भरोसे पर हमेशा की तरह खरा उतरेंगे।
 
उन्होने कहा कि वीर विधायक स्व. भीमा मंडावी सदैव इलाके की विकास के लिए संवेदनशील रहे हैं। हमें उनके सपनों को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि बैलाडिला का लोहा पूरी दुनिया, मानता है।हमें इस गौरव को हमेशा कायम रखना होगा। डा.सिंह  ने अपने संबोधन में भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भ्रमिक बातें करके भ्रम फैलाना चाहतें है। ऐसे लोगों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल बेबुनियाद आरोप लगाने वाली संस्था बन चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »