18 Apr 2024, 18:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : इनामी नक्सली कंपनी कमांडर ने किया समर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 4:09PM | Updated Date: Sep 18 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज आठ लाख रुपए के एक इनामी नक्सली सुधीर कोरसा ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि सुधीर कोरसा 2005 में नक्सलियों के संगठन में भर्ती हुआ था। तबसे वह निरंतर संगठन में कार्य करता रहा। वह नौ संगीन व बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। एके 47 रायफल रखा करता था। उसकी गिरफ्तारी पर शासन द्वारा आठ लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली को दस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी है। साथ ही शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं मुहैया करवायी जाएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »