23 Apr 2024, 17:26:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डा. महंत 64 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे युगांडा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 8:09PM | Updated Date: Sep 11 2019 8:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत 64 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने कम्पाला  (युगांडा) दौरे पर जाएंगे। विधानसभा सचिवालय से आज मिली जानकारी के अनुसार कम्पाला (युगांडा) में 22 से 29 सितंबर तक 64वां राष्ट्रकुल सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत इस सम्मेलन में भाग लेने 14 सितम्बर को रायपुर से रवाना होंगे।वह मुंबई से 15 सितम्बर को इथोपियन एयर लाइन्स की उड़ान से जोहांसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) पहुचेंगे। जोहांसबर्ग से शिकागो एवं अटलांटा (यू.एस.ए.) होते हुए वे 24 सितम्बर को कम्पाला (युगांडा) पहुचेंगे। डा.महंत 24 से 28 सितम्बर तक होने वाले 64 वे राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में शामिल होने के बाद डा. महंत 28 सितम्बर को ही कम्पाला (युगांडा) से मुंबई के लिए रवाना होंगे। वे 29 सितंबर को रायपुर वापस लौटेंगे।। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »