17 Apr 2024, 01:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विभागीय मंत्री के सदन में मौजूद नही होने पर विपक्षी सदस्यों ने जताया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2019 8:11PM | Updated Date: Jul 15 2019 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के सदन में अनुपस्थित रहने तथा उनकी जगह पर मंत्री मोहम्मद अकबर के उनसे पूछे प्रश्नों का उत्तर देने को लेकर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कड़ा विरोध जताया और सदन से बहिर्गमन किया। मंत्री मोहम्मद अकबर प्रश्नोत्तरकाल में उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के विभाग से सम्बधित प्रश्न का उत्तर देने जैसे ही खड़े हुए, भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा एवं अजय चन्द्राकर ने  इसका विरोध किया।उन्होने मंत्री के लखमा के सदन में अनुपस्थित होने पर सवाल उठाया। अकबर ने बताया कि मंत्री जरूरी काम से बाहर गए है, और नियमानुसार उन्होने इसकी सूचना भी दी है।

जनता कांग्रेस के धर्मजीत सिंह ने कहा कि बजट चर्चा का जवाब भी अकबर ने दिया था,लिहाजा लखमा के विभाग अकबर को सौंप दिए जाने चाहिए। विपक्ष के नेता धरम कौशिक ने कहा कि उद्योग मंत्री सक्षम मंत्री है और पुराने कद्दावर सदस्य है।उन पर विपक्ष को पूरा विश्वास है पर सत्तारूढ़ कांग्रेस को उन पर विश्वास नही है। उन्होने कहा कि लखमा जो समझे वह उत्तर उन्हे देना चाहिए,मंत्री को वह सभी सहयोग के लिए तैयार है।उन्होने कहा कि एक गलत परम्परा बनाई जा रही है, इसे नही चलने दिया जायेगा। अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने आपत्ति कर रहे भाजपा सदस्यों को शान्त करवाने का प्रयास कर रहे थे कि भाजपा सदस्यों ने विरोध स्वरूप सदन से बहिर्गमन किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »