19 Apr 2024, 21:51:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया कल से तीन दिवसीय दौरे पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 12:54AM | Updated Date: Jul 12 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया कल से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पार्टी के महामंत्री एवं अध्यक्ष संचार विभाग शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज यहां बताया कि पुनिया कल दोपहर रायपुर पहुंचेगे और कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। शाम को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायकों की बैठक में भाग लेंगे।
 
पुनिया अगले दिन 13 जुलाई शनिवार को कछारडीह, महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे।वहां  कार्यकर्ताओं से भेंट और चर्चा करने के बाद गौठान का निरीक्षण करेंगे। शाम को राज्य अतिथिगृह में मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। त्रिवेदी ने बताया कि श्री पुनिया 14 जुलाई को मंत्रियों के साथ फिर चर्चा करेंगे और इसी दिन वापस दिल्ली रवाना हो जायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »