29 Mar 2024, 21:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तपकरा थाना पुलिस ने झारखंड और आंध्रप्रदेश से अंग्रेजी शराब लाकर तस्करी करने वाले एक फल व्यापारी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने आज बताया कि तपकरा के एक फल व्यापारी के घर पर कल पुलिस ने छापा मारकर अंग्रेजी शराब की 125 बोटल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी झारखंड, ओडिशा और आंध्रप्रदेश से शराब लाकर उसे ढाबे और होटल संचालकों को सप्लाई करता था। बघेल ने बताया कि जशपुर जिले में शराब की अवैध बिक्री के विरोध में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने कुनकुरी, कांसाबेल के ढाबों में छापा मार कर वहां भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »