19 Apr 2024, 11:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : दो वाहनों की भीषण भिड़ंत में 5 लोगों की मौत, 43 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 3:06PM | Updated Date: Jun 20 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दो पिकअप वाहनों में हुई भीषण भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गयी। हादसे में करीब 43 यात्री घायल हैं, जिनमें 24 की हालत गंभीर बनी हुयी है। सभी घायलों को दंतेवाड़ा एवं भैरमगढ़ अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती करवाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक वाहन में सवार भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के टिंटोड़ी गांव के निवासी दंतेवाड़ा के आरनपुर से विवाह पश्चात वापस लौट रहे थे।
 
बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे नेलसनार के समीप पांडेमुर्गा गांव में इस वाहन की विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन से भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार बारातियों धुरवा बेको (30), बुधनी लेकाम (45), मंगलू लेकाम (24) एवं सोमारी बेड़ला (50) की सांसें थम गयीं। एक अन्य ग्रामीण सोहन नायक की दंतेवाड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी घटनास्थल पहुंचे और घायलों की हर संभव मदद की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »