18 Apr 2024, 20:15:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में निगम और मंडल प्राधिकरणों की नियुक्ति जल्द : पी एल पुनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 4:12PM | Updated Date: Jun 14 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी एल पुनिया ने आज कहा कि पार्टी जल्द ही निगम और मंडल प्राधिकरणों की नियुक्ति करेगा। इसके लिए अब और इंतजार करने की जरुरत नहीं पड़ेगा। निष्ठा से काम करने वाले नेता एवं कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। पुनिया जशपुर जिले के सोगड़ा स्थित औघड़ आश्रम में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और विशेष अनुष्ठान में शामिल हुए तथा यहां के प्रमुख बाबा संभव राम के साथ गोपनीय चर्चा भी की।

इस दौरान पुनिया और उनकी पत्नी के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके पहले जशपुर हेलीपैड में संवाददाताओं से चर्चा में श्री पुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल प्राधिकरणों में नियुक्ति जल्द हो जाएगी, इसके लिए अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निष्ठा के साथ काम करने वाले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

पुनिया ने बस्तर के बैलाडीला में आदिवासी आंदोलन पर कहा कि सरकार ने पहले यह सीधे तौर पर स्पष्ट कर दिया कि किसी भी कीमत पर आदिवासी हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार आदिवासियों के साथ हैं उद्योपतियों के साथ नहीं। आदिवासी के हक में जो भी निर्णय वह सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिए जा रहे हैं। पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। निकाय चुनाव को लेकर पार्टी अलग रणनीति बनाकर काम करेगी।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »