19 Apr 2024, 14:30:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : गुफा से नक्सलियों के हथियार और विस्फोटक बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 5:13PM | Updated Date: Jun 12 2019 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में ताराझर पहाड़ी से लगी ओड़िशा सीमा पर सर्चिंग के दौरान आज पुलिस बल की चौकन्ना टीम ने एक गुफा से नक्सलियों के बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किये हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज ही वन विभाग के तेंदूपत्ता गोदाम को नक्सलियों ने आग के हवाले  कर दिया। इसी के मद्देनजर सर्चिंग में निकले जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस सुरक्षाबलों ने  बड़ी मात्रा में नक्सली सामान जब्त किया है।
 
बताया जाता है कि सर्चिंग के दौरान पुलिस को नक्सलियों की मौजूदगी के संकेत मिले थे। नक्सलियों के लिए गठित की गई चौकन्ना टीम की नजर एक गुफा पर पड़ी। गुफा में पुलिस को नक्सली तो नहीं मिले लेकिन यहां रखे  हथियार तथा अन्य सामग्री दिखायी दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गुफा से पुलिस को एक देशी रॉकेट लॉन्चर,  एक एयर गन,  दो भरमार बंदूक, एक देशी रिवाल्वर, पांच नग जिलेटिन, आठ नग कारतूस, देशी हैंड ग्रेनेड, हथियार बनाने के औजार, नक्सली साहित्य एवं बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोगी की सामग्री जब्त की गई है।
 
पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने पत्रकारों को बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना के बाद नक्सल मोर्चा संभालने वाली टीम ई-30(3) चौकन्ना  टीम को ऑपरेशन पर लगाया गया। उप निरीक्षक नवीन राजपूत के नेतृत्व पुलिस ताराझर पहाड़ी से लगी ओड़िशा सीमा पर सर्च कर रही थी, इस दौरान नक्सालियो की मौजूदगी की जानकारी मिली थी , बरहाल पुलिस की सर्चिंग जारी है। गरियाबंद जिले में सन 2009 से नक्सली सक्रिय हैं और अनेक वारदात को अंजाम  दे चुके हैं।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »