20 Apr 2024, 17:18:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ: जंगली हाथियों ने फिर तेन्दूपत्ता संग्राहक की ली जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 5:01PM | Updated Date: May 16 2019 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ में जशपुर जिले के धरमजयगढ़ वनमण्डल के छाल रेंज में आज जंगली हाथी के हमले से एक तेन्दूपत्ता संग्राहक महिला की मौत हो गई। धरमजयगढ़ वन मंडल में एक पखवाड़े में जंगली हाथियों के हमले में चार तेन्दूपत्ता संग्राहकों की मौत के मामले दर्ज किऐ जा चुके हैं। वन मंडल अधिकारी प्रणय मिश्रा ने आज बताया कि महिला कंचन यादव, पति अनिल यादव आज दोपहर ग्राम चूहकीमार के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने में व्यस्त थी। इस दौरान एक जंगली हाथी ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस जंगल में नौ (9) हाथियों का झुंड  विचरण कर रहा है। इसकी सूचना पहले ही आसपास के ग्रामीणों को दे दी गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »