16 Apr 2024, 11:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

रायगढ़।  छत्तीसगढ़  के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी देकर एक नाबालिग से पांच युवकों ने दुराचार किया।

उसी समय  घर के बाहर मोटर साईकिल के आने की आवाज सुनकर सभी आरोपी घर से भाग गये। घटना की जानकारी जब माता पिता को लगी तो वे पीड़िता को लेकर घरघोड़ा थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने  आरोपियों के विरूद्ध दुराचार की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज सभी आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »