29 Mar 2024, 04:56:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : विस्फोटक सामग्रियों के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 5:52PM | Updated Date: Apr 19 2019 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले में आज डूमामपारा तुमकपाल के जंगलों से जिला रिजर्व गार्ड  (डीआरजी) और जिला पुलिस बल ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कटेकल्याण थाना क्षेत्र के डूमामपारा तुमकपाल के जंगलों में नक्सिलयों की जानकारी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जवानों ने घेराबंदी कर 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
 
गिरफ्तार नक्सलियों में मंगल कुंजाम उर्फ शैलेश, बुधराम मड़कामी और बावन मंडावी शामिल है। तीनों नक्सलियों पर इलाके में बम लगाने और नक्सलियों की मदद करने का आरोप है। जवानों को इनके पास से 6 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 5 नग जिलेटिन राड, एक बण्डल बिजली का वॉयर, एक नग कामबेट लोवर, 2 नग काला झण्डा और दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »