28 Mar 2024, 14:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजनांदगांव में कांग्रेस और भाजपा सहित 14 प्रत्याशियों के लिये होगा मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 6:07PM | Updated Date: Apr 17 2019 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के 2324 मतदान केन्द्रों पर 1710682 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस संसदीय सीट के लिये कल होने वाले मतदान में भाजपा के संतोष पांडे, कांग्रेस के भोलाराम साहू, बसपा से रविता लकड़ा, जिला किसान संघ के सुदेश टीकम सहित 14 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा। यहां शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिये जिला बल, नगर सैनिक, वन रक्षक, कोटवार और सुरक्षाकर्मी सहित 6 हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इस संसदीय क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 51 मतदान केन्द्रों को सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित किया गया है। संसदीय क्षेत्र के राजनांदगांव और कवर्धा जिले से लगी महाराष्ट्र की गोंदिया, गढचिरौली तथा मध्यप्रदेश के बालाघाट की सीमा सील कर दिया गया है। मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौके के लिये रवाना करने का क्रम जारी है। निर्वाचन आयोग ने कल सुबह होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »