28 Mar 2024, 22:54:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : कांकेर में मतदान के लिये सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 3:16PM | Updated Date: Apr 17 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांकेर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के कांकेर संसदीय क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिये व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 15 लाख 50 हजार 585 मतदाता कल भाजपा, कांग्रेस और अन्य उम्मीद्वारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां के 959 मतदान केन्द्र में से 422 अतिसंवदनशील, 324 संवेदनशील, 156 राजनीति संवेदनशील और 57 मतदान केन्द्र सामान्य हैं। कुछ मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के लिये मतदान दल को 12 से 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
 
सिन्हा ने बताया कि कांकेर संसदीय क्षेत्र में कल होने वाले मतदान के लिये 57 मतदान दलों को  कड़ी सुरक्षा के बीच आज हेलिकॉप्टर से रवाना किया गया। इस संसदीय क्षेत्र  के सीमाई इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के  लिए कड़े इंतजाम किये गये हैं। जनप्रतिनिधियों को भी निर्देशों का पालन  करने को कहा गया है। महाराष्ट सीमा पर भी दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत हो रही है। यहां के कुछ इलाके में बम  निरोधक दस्ता और रोड ओपनिंग पार्टी को भी अलग- अलग जगहों पर तैनात किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »