24 Apr 2024, 06:11:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी सरकार की योजनाए विफल रहीं : CM भूपेश बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 5:26PM | Updated Date: Apr 15 2019 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोरी को झूठा और बड़बोला होने की संज्ञा देते हुए कहा कि काला धन वापसी, लोगों को रोजगार, किसानों की आय बढ़ाना और देश को समृद्ध बनाना जैसे सब वादे झूठे साबित हुए है। बघेल आज यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों की ऋण माफी की गई। धान के बोनस की पूरी राशि किसानों के खाते में डाल दी गई है।
 
उन्होंने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाई है ठीक उसी तरह केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने कांग्रेस के पक्ष में अपना मतदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने वन भूमि कानून लागू नहीं किया। जंगल में रहने वाले आदिवासियों को जो 5 एकड़ भूमि में कब्जाधारी हैं, उन्हें एक एकड़ भूमि का पट्टा दिया गया। इसी प्रकार 10 एकड़ वालों को 2 एकड़ भूमि का पट्टा दिया गया।
 
\मगर कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनी तो आदिवासियों को जितने जमीन पर काबिज है, उनका पट्टा दिया जाएगा। हर व्यक्ति को 35 किलो चावल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से व्यापारियों की कमर टूटी है। हमारी सरकार आने पर कानून में लचीलापन लाया जाएगा। जीएसटी और नोटबंदी के चलते व्यापारियों की हालत खराब हो गई थी। राज्य में कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों का ऋण माफ किया गया। किसानों को बोनस दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »