25 Apr 2024, 00:03:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : शिक्षक (गुरुजी) ने परोसा सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडिओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 3:59PM | Updated Date: Mar 24 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने वाले एक शिक्षक (गुरुजी) को कोरिया जिले के कलेक्टर विलास संदिपान भोस्कर ने निलंबित कर उनके विरुद्ध पुलिस थाने में अपराधिक मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बैंकुठपुर के एसडीएम प्रताप विजय खेस्स ने आज बताया कि छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में लोकसभा  निर्वाचन 2019 के परिप्रेक्ष्य में बनाये गये बीएलओ व्हाट्सएप्प ग्रुप में स्कूल के सम्मानित गुरूजी ने बेहद आश्लील व घोर आपत्तिजनक फोटो तथा वीडियो परोस देने पर सभी लोग हतप्रद रह गए थे।
 
गुरूजी की इस अक्षम्य हरकत को देखकर उसे सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन करने का दोषी माना गया है। उन्होंने बताया कि कोरिया जिला अन्तर्गत विकासखंड खडगवां के प्राथमिक शाला कदरेवां के गुरूजी रंजीत सिंह को निलंबित करने के साथ उनके विरुद्ध पुलिस थाने में अपराधिक मामला भी दर्ज कराया जाएगा। निलंबन अवधि में सिंह का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर नियत किया गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »