20 Apr 2024, 03:57:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ की तीन और संसदीय सीटों पर आज से नामांकन शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 12:23PM | Updated Date: Mar 19 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही तीन संसदीय सीटों कांकेर, महासमुंद तथा राजनांदगांव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही दूसरे चरण में कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इस चरण के लिए नामांकन पत्र 26 मार्च तक जमा किये जा सकेंगे, नामांकन पत्रों की जाँच 27 मार्च को होगी वहीं 29 मार्च तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।
 
उन्होने बताया कि इस चरण के मतदान के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। तीनों लोकसभा क्षेत्रों के 48 लाख 95 हजार 719 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कुल मतदाताओं में 24 लाख 63 हजार 102 महिलाएं, 24 लाख 32 हजार 554 पुरुष तथा 63 तृतीय ंिलग के मतदाता हैं। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 6484 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »