18 Apr 2024, 17:08:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़: धमतरी में बारहवीं के छात्र ने खुदकुशी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 11:33AM | Updated Date: Mar 14 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के मराठा पारा वार्ड निवासी सक्षम जगताप (19) 12वीं का छात्र था। वह भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले पर्चा दे कर धमतरी आया था। कल शाम को अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया कि सक्षम अक्सर सिरदर्द से परेशान रहता था। संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »