20 Apr 2024, 18:16:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 1:57PM | Updated Date: Feb 23 2019 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे में धुत एक पिकअप वाहन चालक ने दो दुपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दो युवकों की हालत चिंताजनक है। पुलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने आज बताया कि कल देर रात स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार कई युवक आरा जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन चालक ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में श्रवण तथा अनुज नामक दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार घायलों को जशपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां अरुण भगत नामक एक अन्य घायल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बघेल ने बताया कि पिकअप वाहन की टक्कर में घायल दो युवकों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पिकअप वाहन का चालक हादसे के बाद वाहन छोड़ कर फरार हो गया। जशपुर पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »