26 Apr 2024, 03:22:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ : बस्तर की स्थिति बताने, 300 से ज्यादा सायकल यात्री यात्रा पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 12:51PM | Updated Date: Feb 22 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में शांति और खुशहाली के लिए संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद आज करीब 300 से ज्यादा साइकिल यात्रियों ने यात्रा शुरु की। यात्रा में युवतियों समेत 300 से अधिक आदिवासी यहां से सात दिन का सफर पूरा कर 28 फरवरी को राजधानी रायपुर पहुंचेगे। रायपुर में दो मार्च को एक सभा का भी आयोजन किया गया है। यात्रा का उद्देश्य बस्तर में शांति बहाली है। रायपुर के लिए रवाना होने से पहले मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने रैली को हरी झंडी दिखाई गई।

यात्रा में बस्तर के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा और तेलंगाना के युवा भी शामिल हैं। यात्रा पर निकले युवाओं का कहना है कि कई युवा नक्सलियों की दहशत के चलते तेलांगना चले गए थे। उनका अब बस्तर में आय और जाति निवास प्रमाणपत्र नहीं बन पाया, जिसके चलते उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर वे प्रदेश के अधिकारियों से मुलाकात करेंगें। यात्रा कोंडागाँव, केशकाल, कांकेर, चारामा, धमतरी, अभनपुर होते हुए रायपुर पहुंचेगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »