29 Mar 2024, 12:33:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू से संदिग्ध रूप से पीडित किशोरी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 4:17PM | Updated Date: Feb 21 2019 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में स्वाइन फ्लू से संदिग्ध रूप से पीडित एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस बीमारी से अब तक यहां 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार कल रात भिलाई के पं जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में भर्ती एक 16 वर्षीय किशोरी ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि किशोरी की मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। तेज बुखार की हालत में उसे तत्काल सेक्टर 9 अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरो को बच्ची में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आए।

ब्लड के सैंपल लेने के बाद प्रारंभिक इलाज शुरू की गई लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही बच्ची ने दमतोड़ दिया। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के साथ एक बार फिर से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। अब तक पूरे राज्य में कुल मिलाकर 11 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू का असर मरीज पर तुरंत होता है। कुछ ही समय में तेज बुखार के साथ इसके लक्षण उभरते हैं। इस बीमारी के खतरे को देखते हुए चिकित्सा विभाग भी सतर्कता बरत रहा है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »