19 Apr 2024, 12:16:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

नई सरकार गठन के बाद 8000 पूर्व स्वीकृत निर्माण कार्यों पर रोक - CM भूपेश बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 6:02PM | Updated Date: Feb 11 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में आज स्वीकार किया कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत आठ हजार निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। बघेल ने आज प्रश्नोत्तरकाल में भाजपा के धरम कौशिक के प्रश्न के उत्तर में कहा कि यह सभी कार्य स्वीकृत तो हुए थे, लेकिन शुरू नही हुए थे। उन्होने कहा कि लोक निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के 256 स्वीकृत कामों में से 203 कार्यों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।

उन्होने कहा कि सभी स्वीकृत कार्यों की समीक्षा हो रही है और जो सही है उन्हे स्वीकृति देते जा रहे है। भाजपा सदस्य श्री कौशिक ने कहा कि एक माह में फिर लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लग जायेगी, इस कारण इन्हे तुरंत स्वीकृति दी जानी चाहिए। उन्होने रोके गए कार्यों को फिर शुरू करने की समय सीमा बताए जाने की मांग की,पर सरकार की ओर से कोई उत्तर नही आया। भाजपा सदस्यो ने इसके बाद सदन से बहिर्गमन किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »