25 Apr 2024, 01:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़: 28 जनवरी को बस्तर जाएंगे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 4:41PM | Updated Date: Jan 21 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जगदलपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के ग्राम धुरागांव का दौरा कर टाटा प्रभावित किसानों को उनकी जमीन वापस करने हेतु पट्टा वितरण और कर्ज माफी का प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी को बस्तर आने के लिए आमंत्रित किया था। इसकी स्वीकृति के बाद यह कार्यक्रम बनाया गया है। गांधी के बस्तर प्रवास से संबंधित तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि टाटा प्रभावितों को उनकी जमीन वापस दिए जाने प्रशासन को 26 जनवरी से पूर्व सारी औपचारिकताए पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। चित्रकोट क्षेत्र के कांग्रेस विधायक दीपक बैज ने बताया कि चुनाव पूर्व गांधी ने घोषणा की थी कि यदि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी तो तीन दिन के अंदर टाटा प्रभावितों के किसानों की भूमि उन्हें लौटाने के निर्देश शासन द्वारा प्रसारित होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने किए गए वादों को पूरा करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »