19 Apr 2024, 21:11:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 7:36PM | Updated Date: Jan 14 2019 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूर्य पूजा का पर्व मकर संक्रांति आज हर्षोल्लास उमंग के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज लोग सुबह जल्दी उठकर नदियों तालाबों पर पहुंचकर स्रान कर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया।लोगो ने मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्रान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाया और सुख समृद्धि की कामना की।भगवान सूर्य जब धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर सक्रांति पर शहरों में कई जगह पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे बच्चें पतंकबाजी से खासे उत्साहित दिखे।बाजारों में तिल गुड़ के लड्डू खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ देखी गई। इस त्योहार पर तिल.गुड़ के लड्डुओं का खास महत्व होता है।अधिकांश घरों में लड्डू घर पर ही बनाया गया  है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »