26 Apr 2024, 01:42:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

बस्तर में शांति के लिए वार्ता का दायरा बढ़ाएगी सरकार : भूपेश बघेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 1:18PM | Updated Date: Jan 13 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर में शांति के लिए सभी से बातचीत की जाएगी। कल यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर के पीड़ितों, प्रभावितों, तैनात जवानों, आदिवासियों, पत्रकारों, व्यापारियों और बुद्धिजीवियों से बात होगी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि सबसे पहले किससे बात करनी है। बघेल कल स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंती के मौके पर रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।

 उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति के लिए सरकार आगे बढ़ रही है। अबूझमाड़ के सर्वे पर कहा कि सर्वे कराना कठिन काम है, हालांकि सरकार प्रयास कर रही है। बस्तर में विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए बस्तर के आदिवासी विधायक को अध्यक्ष बनाने को कहा गया है, जिससे क्षेत्र का विकास हो पाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »