24 Apr 2024, 23:58:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

स्वामी विवेकानंद का संदेश पूरी दुनिया के लिए अहम - भूपेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 7:50PM | Updated Date: Jan 12 2019 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के संदेश की सार्थकता पूरी दुनिया के लिए है।उनके संदेश में जीवित नारायण की सेवा का सबसे बड़ा उद्देश्य माना जाता है। श्री बघेल आज यहां स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में 68 करोड़ की लागत से बनने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।इस अवसर पर गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, वाणिज्य कर एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी का छत्तीसगढ़ में बिताए गए पलों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी जी ने 12 वर्ष की उम्र में जबलपुर से बैलगाड़ी से रायपुर आए थे।वे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं।

उनकी स्मृति को चिस्थायी बनाए रखने के लिए आत्मानंद महाराज ने रायपुर में विवेकानंद आश्रम की स्थापना की।विवेकानंद आश्रम में स्वामी जी की स्मृतियों को अक्षुण्य रखने का कार्य किया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि तकनीकी शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जिसके सहारे नई उंचाईयों को छूआ जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में निर्माण कार्य होने पर तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ ही नई उंचाईयों को छूने में मदद मिलेगी।  तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में अपने कुशल नेतृत्व से उच्च शिक्षा एवं नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में नए उंचाईयों को प्राप्त कर

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »