25 Apr 2024, 11:36:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

इंडियन नेवी में प्रबंधक,शेफ और हाइजिनिस्‍ट के लिए वेकेंसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 5:16PM | Updated Date: Jun 12 2018 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय नौसेना ने बावर्ची, स्टीवर्ड और हाईजीनिस्ट के पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों की संख्या तय नहीं है। ये नियुक्तियां मैट्रिक रिक्रूट अप्रैल 2019 बैच के तहत की जाएंगी। इन पदों के लिए अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं।  ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 01 जुलाई 2018 है।  
 
बावर्ची, स्टीवर्ड, हाईजीनिस्ट, कुल पद : संख्या तय नहीं 
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से दसवीं पास हो। या समकक्ष योग्यता हो। 
आयु सीमा : आवेदक का जन्म 01 अप्रैल 1998 से 31 मार्च 2002 के बीच हुआ हो। आयु की गणना में दोनों तारीखें शामिल होंगी।
 
न्यूनतम शारीरिक मापदंड
कद : 157 सेंटीमीटर 
वजन : कद और उम्र के सही अनुपात में। 
सीना : सही अनुपात में। फुलाने पर सामान्य से 5 सेंटीमीटर अधिक हो। 
 
दृष्टि क्षमता : 
बावर्ची/स्टीवर्ड के लिए : बिना चश्मे के दृष्टि क्षमता 6/36 हो। चश्मे के साथ एक आंख की दृष्टि क्षमता 6/9 और दूसरी आंख की 6/12 होनी चाहिए।
हाईजीनिस्ट के लिए : बिना चश्मे के दृष्टि क्षमता 6/60 हो। चश्मे के साथ एक आंख की दृष्टि क्षमता 6/9 और दूसरी आंख की 6/24 होनी चाहिए।
टैटू : शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होगा। हालांकि कोहनी से लेकर हथेली के बीच अंदर की ओर तथा हथेली के पीछे बने टैटू कुछ मामलों में स्वीकार्य होंगे।     
 
वेतनमान : प्रशिक्षण के दौरान हर माह 14,600 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर पे लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये वेतनमान होगा। साथ ही मिलिट्री सर्विस पे 5200 रुपये मिलेगा। 
प्रोमोशन : इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को अधिकतम मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर पद तक प्रोमोशन मिलेगा। इस पद के लिए वेतनमान 47,600 से 1,51,100 रुपये होगा। 
इंश्योरेंस : नियुक्ति अभ्यर्थी को  37.50 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। 
 
चयन प्रक्रिया  
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। 
 
लिखित परीक्षा का प्रारूप
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में होगा।
पेपर में विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। 
पेपर के लिए 30  मिनट का समय निर्धारित होगा। 
पेपर का सिलेबस वेबसाइट (www.joinindiannavy.gov.in) पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार का पेपर के हर भाग में पास होना अनिवार्य है।
 
पीएफटी में शामिल चीजें
दौड़ : 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। 
उठक-बैठक : 20     - पुश-अप्स : 10
सूचना : फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पास होना अनिवार्य है।
 
ट्रेनिंग : ट्रेनिंग की शुरुआत अप्रैल 2019 में होगी। चयनित उम्मीदवारों को 15 सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग के लिए आईएनएस चिल्का  (ओडिशा) भेजा जाएगा। इसके बाद अलग-अलग नेवल ट्रेनिंग संस्थान में ट्रेड के अनुसार प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »