25 Apr 2024, 14:12:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

मध्यप्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 1:53PM | Updated Date: Feb 25 2018 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। हायर सेकेंडरी परीक्षा एक मार्च से तीन अप्रैल तक प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले में स्थापित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर होंगी। हाईस्कूल परीक्षा 5 मार्च से 31 मार्च तक प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा के दिन सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा में छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8.45 बजे तक प्रवेश देने का अधिकार होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनिट बाद किसी भी छात्र को परीक्षा में सम्मिलित नहीं कराया जाएगा।
 
यदि छात्र प्रात? 8.45 बजे के बाद उपस्थित होता है, तो उसे परीक्षा में सम्मिलित नहीं कराए जाने का अधिकार केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष को होगा। केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष को परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त संदेहास्पद कर्मियों की ड्यूटी निरस्त करने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने का अधिकार होगा।
 
केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ कराएं। पर्यवेक्षकगण पर्यवेक्षण का कार्य ठीक ढंग से कर रहे हैं या नहीं,  इस पर निगरानी रखेंगे। साथ ही नियमानुसार परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रूप से जमा करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »