23 Apr 2024, 19:07:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

सीआरपीएफ में 11 हजार महिलाओं की होगी भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2015 1:01PM | Updated Date: May 18 2015 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय सुरक्षा बलों में सीमा पर चौकसी और कानून-व्यवस्था संभालने के लिए 11 हजार से ज्यादा महिलाओं की जल्द ही भर्ती की जाएगी। भारत सरकार ने इन फोर्सेंज में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। 

 
सशस्त्र सीमा बल में भी 2,772 महिलाओं की 21 कंपनियों की भर्ती के लिए भी केंद्रीय गृह मंत्रालय से स्वीकृति मिल चुकी है। सरकार का लक्ष्य सुरक्षा बलों में महिलाओं की हिस्सेदारी पांच फीसदी तक करने का है। यह आंकड़ा 2.15 फीसदी है। 
 
सरकार ने हाल ही में इस साल कांस्टेबल के रूप में 62,000 से अधिक युवा पुरुषों और महिलाओं की भर्ती करने की घोषणा की थी। सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी जैसे अर्द्धसैनिक बलों में 8,533 महिला कांस्टेबलों की भर्ती की योजना पहले ही बना ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »