20 Apr 2024, 13:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

मुंबई के राष्ट्रीय प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान में नियुक्तियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 1:04PM | Updated Date: Oct 2 2017 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राष्ट्रीय प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईआरआरएच, मुंबई) ने साइंटिस्ट बी/सी/डी के नौ पदों पर भर्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 
 
साइंटिस्ट बी (नॉन मेडिकल- लाइफ साइंस रीप्रोडक्टिव बायोलॉजी), पद : 04
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ लाइफ साइंस में मास्टर डिग्री या द्वितीय श्रेणी के अंकों के साथ लाइफ साइंस में एमएससी डिग्री के साथ पीएचडी डिग्री। 
साइंटिस्ट बी (नॉन मेडिकल-सोशल साइंस), पद : 01
योग्यता : प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ सोशल साइंस/एंथ्रोपोलॉजी/साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री। 
अधिकतम आयु (उपर्युक्त दो पद): 35 वर्ष। 
वेतनमान (उपर्युक्त दो पद) : 15,600 से 39,100 रुपए। ग्रेड पे 5,400 रुपए। 
साइंटिस्ट सी (नॉन मेडिकल-रीप्रोडक्टिव बायोलॉजी, पद : 02
योग्यता : प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ लाइफ साइंस में मास्टर डिग्री के साथ संबंधित विषय के रिसर्च/ शिक्षण में चार साल का अनुभव। 
साइंटिस्ट सी वेटरिनेरी साइंसेंज, पद : 01
योग्यता: वेटरिनेरी साइंस में मास्टर डिग्री के साथ लैबोरेटरी एनिमल फैसिलिटी में चार साल का अनुभव। 
अधिकतम आयु (उपर्युक्त दो पद) : 40 वर्ष। 
वेतनमान (उपर्युक्त दो पद): 15,600 से 39,100 रुपए। ग्रेड पे 6600 रुपए मिलेगा। 
साइंटिस्ट डी (मेडिकल-आॅब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी/प्रीवेंटिव सोशल मेडिसिन/पीडियाट्रिक्स), पद : 01
योग्यता : आॅब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी/पीडियाट्रिक्स में एमडी या एमएस या डीएनबी हो। इसके साथ ही शिक्षण/शोध में पांच साल का अनुभव प्राप्त हो। 
अधिकतम आयु: 45 वर्ष।
वेतनमान: 15,600 से 39,100 रुपए। ग्रेड पे 7600 रुपए मिलेगा। 

अन्य जरूरी टीप
- अधिकतम आयु सीमा में दिव्यांगों को दस वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
- संबंधित विषयों में पीएचडी/ एमडी की डिग्री को तीन साल अनुभव के बराबर माना जाएगा। 
- सीधे भर्ती के लिए पीएचडी/एमडी की डिग्री के साथ उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि वैज्ञानिक डी स्तर पर कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं पाया जाता है, तो इस पद को वैज्ञानिक सी स्तर के उम्मीदवारों से भरा जा सकता है। 

आवेदन की तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2017 (शाम 5:30 बजे तक)
डाक से प्रिंटआउट: 16 नवंबर 2017 
अधिक जानकारी के लिए फोन : 022-24192000 या ई-मेल : [email protected]
अथवा वेबसाइट : www.nirrh.res.in पर संपर्क करें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »