19 Apr 2024, 02:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

डिग्री के लिए योग जरूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 10:17AM | Updated Date: Jul 17 2017 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए योग और स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटी में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। इन गतिविधियों में शामिल न होने की सूरत में छात्र को डिग्री प्रदान नहीं किया जाएगा। इंजीनियरिंग कराने वाले सभी संस्थानों में यह अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि पहले भी संस्थानों में नेशनल सोशल सर्विस, नेशनल कैडेट कॉर्प , उन्नत भारत अभियान आदि जैसे कार्यक्रम पहले भी थे।  डिग्री प्राप्त करने के लिए ये अनिवार्य नहीं थे।
 
अब आॅल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन  ने इसे अनिवार्य कर दिया है। इन गतिविधियों में छात्रों की अटेंडेंस कम से कम 25 फीसदी होना जरूरी है।  हैं। अधिकारियों के अनुसार इससे छात्रों का संपूर्ण विकास होगा।  यह उनके लिए बेहतर होगा और साथ ही समाज के लिए अच्छा है। उन्नत भारत अभियान में छात्रों को ग्रामीण इलाकों में जाने का मौका मिलेगा। इससे छात्रों को ग्रामीण जीवनशैली के बारे में पता चलेगा। इससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर को बढ़ाने का उद्देश्य पूरा हो सकता है। छात्रों में गांवों के लिए काम करने का जज्बा पैदा होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »