24 Apr 2024, 01:39:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

पढ़ि‍ए लक्ष्‍य प्रप्ति के कुछ सूत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 9:53AM | Updated Date: Jul 10 2017 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमारे जीवन का प्रत्येक प्रयास सफलता के लिए होता है। सफलता जिसके मायने हर किसी के लिए अलग हो सकते है, हर एक का सफलता पाने का तरीका भी अलग हो सकता है। सफलता का सफर लंबा और जोखिम भरा होता है। जो इन जोखिमों से बिना घबराए आगे बढ़ता रहता है, सफलता उससे दूर नहीं रहती है। मुश्किलों के बाद सफलता का स्वाद ही कुछ और होता है।
 
पहले अपनी शिक्षा को पूरी करें
अर्ध ज्ञान या अपर्याप्त शिक्षा से कोई भी व्यक्ति अपने सफलता को प्राप्त नहीं कर सकता। आपका अनुभव और ज्ञान ही सफलता का पहला कदम है। इसके बिना तो आप अपने सफलता के लिए यात्रा शुरू ही नहीं कर सकता। पहले अपनी शिक्षा को पूरी करें। अपने विषय पर पूरी तरह से अपना अनुभव होने के बाद ही अपना लक्ष्य तय करें और आगे बढ़े।
 
चमत्कार का इंतजार न करें
हमने अकसर लोगों को कहते सुना होगा कि जो किस्मत में होगा मिल कर ही रहेगा और ऐसा सोच कर अकसर लोग किसी चमत्कार के इंतजार में सारी जिंदगी निकाल देते हैं।  सबसे पहले आपको अपने जीवन में क्या चाहिए यह तय करना चाहिए और उसे पाने के लिए पूरी लग्न से कोशिश करते रहना चाहिए, जब तक आपको वह मिल न जाए।
 
असफलताओं से सबक लीजिए
जब आपने तय कर लिया कि आपको जीवन में क्या चाहिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो जाना चाहिए। लक्ष्य पर ध्यान रखिये और विफलताओं को अहमियत मत दीजिए। कामयाब लोगों के जीवन में विफलता नाम की कोई चीज नहीं होती। अगर आप सौ बार नाकामयाब होते हैं, तो मान लीजिए आपको सौ नए सबक मिल गए। 
 
लक्ष्य से ध्यान न हटाएं
हम अपने जीवन में लक्ष्य को पा सकेंगे या नहीं, यह हमारी पात्रता पर निर्भर है।  संभावनाओं को न नकारें जीवन संभावनाओं से भरा है आपको जीवन में संभावनाओं को कभी भी नहीं नकारना चाहिए। हो सकता है कल तक आपको जिस काम को करने में दिक्कत आती थी, आज वह उतना मुश्किल न लगे। आप उसे आसानी से कर सको।
 
अपनी अच्छाइयों को पहचानिए
हम सारी जिंदगी खुद को दूसरे के चश्मे से देखते हैं और कोशिश सभी की यही रहती है कि हम जो नहीं है वो बन जाएं और लोग हमें पसंद करें। आप जैसे हैं बहुत अच्छे हैं। अपनी अच्छाइयों को पहचानिए। आप जितने भी महान लोगों को जानते हैं सबके जीवन को देखिए। आपको उनमें से कोई भी ऐसा नहीं मिलेगा, जिसने महान बनने की कोशिश की हो।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »